'भारत राम, कृष्ण, हनुमान और शिव का देश, बाबरी की बात करने वाले हो जाएंगे तबाह'... योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 01:40 PM

india is country of ram krishna hanuman shiva   baba ramdev s big statement

Mathura News: योग गुरु बाबा रामदेव बीते बुधवार को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति और देश के वर्तमान मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। महावन स्थित रमणरेती आश्रम में आयोजित कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव में शामिल होने आए रामदेव ने...

Mathura News: योग गुरु बाबा रामदेव बीते बुधवार को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति और देश के वर्तमान मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। महावन स्थित रमणरेती आश्रम में आयोजित कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव में शामिल होने आए रामदेव ने बाबरी मस्जिद से लेकर संतों के आपसी विवाद तक पर अपनी बेबाक राय रखी।

बाबरी मस्जिद पर तीखी चेतावनी
मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने बाबरी मस्जिद का जिक्र करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत देश भगवान श्रीकृष्ण, श्री राम, हनुमान और महादेव का देश है। यहां जो भी बाबरी की बात करेगा, वह बर्बाद हो जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की धार्मिक विरासत बहुत पुरानी और मजबूत है, और हर भारतीय को अपनी सनातनी जड़ों की रक्षा करनी चाहिए।

शंकराचार्य विवाद पर संतों को नसीहत
प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई अभद्रता और संतों के बीच बढ़ते मतभेदों पर भी रामदेव ने चिंता जताई। उन्होंने संत समाज को सलाह देते हुए कहा कि संतों को आपस में विवाद नहीं करना चाहिए और ऐसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए जिससे समाज में गलत संदेश जाए। उन्होंने मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

योग से मन और आत्मा की शुद्धि
महोत्सव के दौरान बाबा रामदेव ने भक्तों को योगाभ्यास भी कराया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शरीर को बीमारियों से दूर रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को शुद्ध करने का मार्ग भी है। उन्होंने कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज की तपस्या की सराहना करते हुए उन्हें सनातन परंपरा का महान स्तंभ बताया।

UGC विवाद पर बोले रामदेव
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े हालिया विवाद पर सवाल पूछने पर उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और फिलहाल इस पर रोक लगी हुई है, इसलिए अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!