Edited By Ramkesh,Updated: 14 Feb, 2026 07:54 PM

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-49 थाना पुलिस , मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम को मसाज पार्लरों पर बड़ी कारर्वाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने शनिवार को...
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-49 थाना पुलिस , मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम को मसाज पार्लरों पर बड़ी कारर्वाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सेक्टर-49 क्षेत्र में संचालित तीन मसाज पार्लरों की जांच की। छापेमारी के दौरान मौके से कुछ युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए सेक्टर-49 थाना लाया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
संयुक्त टीम ने पार्लरों के संचालन से जुड़े कागजात, रजिस्टर और अन्य रिकॉडर् अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कारर्वाई की जाएगी। कारर्वाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है क्षेत्र में ऐसे कई ब्यूटी पार्लर एवं मसाज पार्लर संचालित किए जा रहे हैं जो ज्यादातर रिहायशी इलाकों सोसाइटी के निवास के आस पास बने हुए हैं जिसके चलते वहां के रहने वाले सामाजिक लोगों द्वारा नौजवान युवक युवतियों के ऐसे जगहों में आते जाते देखने से संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना पुलिस को सूचना दी जाती है तथा समाज में सकारात्मक व्यवहार बना रहे उसके लिए स्थानीय निवासियों द्वारा नोएडा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से संपकर् कर कारर्वाई सुनिश्चित कर गलत गतिविधियों की रोकथाम के लिए ये कदम उठाया गया।