कार बनी कातिल! बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला, दोंनों की मौके पर मौत, हंसते-खेलते परिवार में पसरा मातम....

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Feb, 2026 12:17 PM

brothers riding a bike were crushed to death by a thar

झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को पीछे से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर...

झांसी : जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को पीछे से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

भीषण टक्कर में बाइक कार के नीचे फंसी 
पुलिस के अनुसार, रानीपुर निवासी राजकुमार साहू अपने भाई किशोरी साहू के साथ छतरपुर से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। शुक्रवार को भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आई थार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद घसीटती रही कार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंसी रही और वाहन कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। जब बाइक अलग नहीं हुई, तो चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में मृत घोषित
सूचना मिलते ही मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस दोनों व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आई थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिवार में मातम
मृतक राजकुमार साहू के बेटे अमरदीप साहू ने बताया कि उनके पिता अपने भाई के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की इकलौती संतान हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

आरोपी चालक की तलाश जारी
पुलिस ने मौके से थार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!