लाश के ऊपर सोता रहा कातिल भाई! सगे भाई को काटकर घर में ही गाड़ा, थाने जाकर रोया और फिर ऐसे खुला खौफनाक राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Feb, 2026 01:20 PM

brother hacked his own brother to death and buried him in the house

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर इलाका दहल गया है। जहां जायदाद के लालच में एक छोटे भाई ने ना केवल अपने सगे भाई की हत्या की, बल्कि शातिर अपराधी की तरह शव को घर में ही...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर इलाका दहल गया है। जहां जायदाद के लालच में एक छोटे भाई ने ना केवल अपने सगे भाई की हत्या की, बल्कि शातिर अपराधी की तरह शव को घर में ही दफनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की।

जायदाद की भूख ने बनाया कातिल
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ले की है। जहां 38 वर्षीय तारिक बेग (BBA पास) अपने छोटे भाई मसारिक बेग के साथ रहता था। तारिक अविवाहित था, जबकि मसारिक की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी। मसारिक की नीयत अपने बड़े भाई के हिस्से की जायदाद पर खराब थी। उसे लगा कि अगर तारिक रास्ते से हट जाए, तो पूरी संपत्ति का वारिस अकेला वही होगा।

हत्या, दफन और फिर थाने में ड्रामा
9-10 फरवरी की रात दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। मसारिक ने सोते समय तारिक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने घर के पीछे खाली जगह पर गड्ढा खोदा और भाई की लाश को दफना दिया। जुर्म छिपाने के लिए मसारिक ने खुद थाने जाकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई और 9 दिनों तक उसी घर में आराम से रहता रहा जहां उसने लाश गाड़ी थी।

पुलिस की सूझबूझ और मामा के शक ने खोला राज
मामला तब उलझ गया जब पुलिस ने तारिक की मोबाइल लोकेशन निकाली, जो घर पर ही बंद मिली थी। इसी बीच मृतक के मामा मोहम्मद सलीम ने पुलिस को संपत्ति विवाद की जानकारी दी और मसारिक पर शक जताया। जब पुलिस ने मसारिक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी का कबूलनामा
मसारिक ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से और लालच में आकर भाई को मारा। उसने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और गैंती-फावड़ा भी बरामद करवा दिया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई करवाकर तारिक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!