मेड ने उड़ाईं हीरे और सोने की अंगूठियां, बॉयफ्रेंड को फोटो भेजकर पूछी कीमत- एक चैट ने खोल दी चोरी की सारी पोल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Feb, 2026 01:13 PM

maid stole diamond and gold rings sent photos to boyfriend and asked for price

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक घरेलू नौकरानी की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई। 24 घंटे घर में रहने वाली इस मेड ने अपनी मालकिन की हीरे और सोने की कीमती अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया था। उसने चोरी तो बड़ी सफाई से की, लेकिन....

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक घरेलू नौकरानी की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई। 24 घंटे घर में रहने वाली इस मेड ने अपनी मालकिन की हीरे और सोने की कीमती अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया था। उसने चोरी तो बड़ी सफाई से की, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड को भेजी एक फोटो ने उसकी सारी पोल खोल दी। पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

गुरुग्राम ट्रिप के दौरान हुई चोरी
मामला थाना न्यू आगरा के निर्भय नगर स्थित रंगजी हाइट्स का है। जहां के निवासी और बिजनेसमैन आकाश गोयल ने करीब 25 दिन पहले ही फिरोजाबाद की रहने वाली लक्ष्मी को काम पर रखा था। 17 फरवरी को आकाश सपरिवार एक रिश्तेदार के घर गुरुग्राम गए थे और नौकरानी लक्ष्मी भी उनके साथ गई थी। यात्रा के दौरान आकाश की पत्नी अर्शी गोयल ने अपनी हीरे और सोने की अंगूठियां बैग में रखी थीं। 19 फरवरी को जब परिवार वापस लौटा, तो बैग से अंगूठियां गायब थीं। घर में काफी तलाश के बाद भी जब अंगूठियां नहीं मिलीं, तो शक की सुई लक्ष्मी पर जा टिकी।

बॉयफ्रेंड के साथ चैट ने फंसाया
शुरुआत में लक्ष्मी ने चोरी से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब आकाश गोयल ने उसका मोबाइल फोन लेकर चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। लक्ष्मी ने अपने बॉयफ्रेंड को चोरी की गई अंगूठियों और दो महंगी घड़ियों की तस्वीरें भेजी थीं। चैट में वह बॉयफ्रेंड से पूछ रही थी कि इन अंगूठियों की कीमत क्या होगी? चोरी का पक्का सबूत मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने जब लक्ष्मी की तलाशी ली, तो उसके कपड़ों में छिपाई गई दोनों अंगूठियां बरामद हो गईं।

'सच बता देती तो पुलिस को नहीं सौंपता'
पीड़ित आकाश गोयल ने बताया कि अगर लक्ष्मी सच बोल देती तो शायद वे उसे पुलिस के हवाले नहीं करते, लेकिन उसने अंत तक झूठ बोला और सामान छिपाए रखा। पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!