यूपी-बिहार वालों की मौज! वेटिंग की टेंशन खत्म करने पटरी पर उतरीं 28 होली स्पेशल ट्रेनें, सफर से पहले चेक कर लें ये नई लिस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Feb, 2026 10:54 AM

waiting is over choose these 28 special trains to travel home this holi

UP Desk: होली का त्यौहार करीब आते ही घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। मुरादाबाद रेलवे मंडल ने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए 28 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें पटरी पर उतर चुकी हैं और....

UP Desk: होली का त्यौहार करीब आते ही घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। मुरादाबाद रेलवे मंडल ने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए 28 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें पटरी पर उतर चुकी हैं और मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं देंगी।

बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार, त्यौहार के समय दिल्ली से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार और हावड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का जाल बिछाया गया है:-
- प्रमुख रूट: सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली रूट और गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद-बरेली रूट पर ये ट्रेनें दौड़ेंगी।
- प्रमुख गंतव्य: ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से गोरखपुर, बिहार के विभिन्न शहरों और हावड़ा (कोलकाता) तक जाएंगी।

रेगुलर ट्रेनें फुल, स्पेशल में है मौका
सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए सिर्फ रेगुलर ट्रेनों के भरोसे न रहें।

अधिकारी की सलाह
ज्यादातर रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है और वेटिंग लिस्ट लंबी है। ऐसे में यात्री होली स्पेशल ट्रेनों में अपनी सीट बुक कराएं ताकि सफर आरामदायक और सुरक्षित हो सके।

जरूरत पड़ी तो बढ़ेंगी और ट्रेनें
फिलहाल 28 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन भीड़ पर लगातार नजर रखे हुए है। जैसे-जैसे होली के करीब यात्रियों का दबाव बढ़ेगा, मंडल और भी नई स्पेशल ट्रेनें चलाने पर विचार कर सकता है। इन सभी ट्रेनों की समय-सारिणी और बुकिंग की जानकारी रेलवे ऐप (NTES) पर अपडेट कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!