बड़ी कार्रवाई; यूपी में 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज...निलंबित, हैरान कर देगी वजह

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Feb, 2026 02:30 PM

major action eight policemen in up have been suspended

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को लम्बे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रुप...

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को लम्बे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने वाले आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

इन्हें किया निलंबित 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिले में अनाधिकृत रूप से ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी रवि वालियान, आरक्षी जितेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी नवीन सिंह, आरक्षी विशाल यादव और अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और इन कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!