योगी सरकार में पशुधन मंत्री के जिले में आवारा पशुओं का आतंक, सांड की भीषण टक्कर से BJP विधायक के करीबी की दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Jul, 2025 12:35 PM

terror of stray animals in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरेली की नवाबगंज तहसील से एक दर्दनाक हादसे में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के करीबी 65 वर्षीय सर्राफा व्यापारी ब्रजपाल गंगवार की जान चली गई .....

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरेली की नवाबगंज तहसील से एक दर्दनाक हादसे में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के करीबी 65 वर्षीय सर्राफा व्यापारी ब्रजपाल गंगवार की जान चली गई। घटना तब हुई जब वो बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रजपाल गंगवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत से परिवार में मचा कोहराम 
ब्रजपाल गंगवार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि जब प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह खुद बरेली जिले से हैं, तो फिर आवारा पशुओं की समस्या क्यों नहीं सुलझ रही ? लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है।

भाजपा विधायक ने जताया शोक 
भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने व्यापारी की मौत पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, "ब्रजपाल गंगवार हमारे बेहद करीबी थे। यह घटना बेहद दुखद है। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।" विधायक ने स्वीकार किया कि नवाबगंज सहित पूरे क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है और इस पर तत्काल कार्यवाही की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!