देवरिया में दो घंटे के लिए डीएम बनी छात्रा, लड़की ने कहा- अधिकारी बनकर करूंगी देश की सेवा

Edited By Imran,Updated: 24 Sep, 2024 05:03 PM

student became dm for two hours in deoria

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को एक नई पहल की। छात्रा दो घंटे के लिए जिलाधिकारी बन कर डीएम की कुर्सी पर बैठ कर पूरी जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। छात्रा के आदेश का अधिकारी भी...

देवरिया (विशाल चौबे ): जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को एक नई पहल की। छात्रा दो घंटे के लिए जिलाधिकारी बन कर डीएम की कुर्सी पर बैठ कर पूरी जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। छात्रा के आदेश का अधिकारी भी अनुपालन करते हुए दिखे।

छात्रा दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। अधिकारी बनने का पहला अनुभव पाकर एक आत्मविश्वास भी बढ़ा। दो घंटे कामकाज देखने के बाद कर्मचारियों ने घर तक छोड़ा भी। डीएम दिव्या मित्तल ने छात्रा का बकायदा गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद अपने कुर्सी पर उन्होंने बैठाया। डीएम की कुर्सी पर बैठी जीआईसी की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। छात्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को देती रही। 

इसके साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान के लिए कहा। छात्रा ने  बताया कि जिलाधिकारी बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घर पर सभी खुश हैं, रिश्तेदारों भी फोन कर बधाई दे रहे हैं। मैं अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!