पुलवामा हमले पर बोले शिवपाल- समय आने पर होगा खुलासा, कौन है जिम्मेदार?

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Feb, 2020 12:00 PM

shivpal said on pulwama attack will be revealed when the time comes

पुलवामा हमले की बरसी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्हाेंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि हम लोग आतंकवाद के खिलाफ हैं। लेकिन समय आने पर इसका भी खुलासा होगा...

अयोध्या: पुलवामा हमले की बरसी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्हाेंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि हम लोग आतंकवाद के खिलाफ हैं। लेकिन समय आने पर इसका भी खुलासा होगा कि पुलवामा हमला क्यों हुआ? कौन लाेग इसके जिम्मेदार थे। प्रधानमंत्री थे, सरकारी मशीनरी थी तो कैसे इतने सैनिक शहीद हुए? किसकी जिम्मेदारी थी। इसके पीछे गृहमंत्री थे प्रधानमंत्री हैं या फिर रक्षा मंत्री है। समाजवादी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ हमेशा रही है।
PunjabKesari
ट्रस्ट में अयोध्या के संतों को ना शामिल करना घोर अपमान
बता दें कि गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने संतों से मुलाकात की। तत्पश्चात हनुमान गुफा के महंत पुरुषोत्तम दास से मुलाकात कर देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहीं उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में अयोध्या के संतों को ना शामिल किए जाने पर कहा कि यह संतों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के संतों ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए मांग की थी उन्हीं की उपेक्षा करना संतों का अपमान करना है।
PunjabKesari
2022 में सभी सीटों पर प्रगतिशील पार्टी चुनाव लड़ेगी
वहीं उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सरकार में भी शामिल होगी। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि यदि सम्मान मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से हटाने के लिए वह समाजवादी पार्टी से समझौता भी कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पहली प्राथमिकता में है।

 एनआरसी, देश की अखंडता और एकता को तोड़ने वाला
वहीं देश में चल रहे सीएए और एनआरसी के विरोध पर भी शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि एनआरसी का कानून देश की अखंडता और एकता को तोड़ने वाला है। प्रगतिशील पार्टी के लोग सीएए और एनआरसी का पुरजोर विरोध करते हैं। ऐसा कानून नहीं बनना चाहिए था। यह देश की अखंडता के खिलाफ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!