चर्चित IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर, अब जौनपुर से MP बनने की तैयारी? फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

Edited By Imran,Updated: 29 Feb, 2024 12:48 PM

resignation of famous ias abhishek singh accepted

अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने आखिरकार अब मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह भी आईएएस हैं।

IAS Abhishek Singh: अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने आखिरकार अब मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह भी आईएएस हैं। उनकी पत्नी यूपी के बांदा जिले की DM हैंष। अभिषेक सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आईएएस की नौकरी में लंबी गैरहाजिरी के कारण उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में निंलबित किया गया था।

सोशल मीडिया पर शेयर हुई जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह ने एक बस सेवा शुरू की है। इसके जरिए फ्री में भक्तों को अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। ये बस सेवा चौकियाधाम से अयोध्या के लिए होगी। इसकी बुकिंग शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया है। 7800011101 पर व्हाट्‌सएप करके भक्त इस बस में पंजीकरण करवा सकते हैं। इन बर्सा का नाम जौनपुर निषाद रख रखा गया है। हर दिन जौनपुर से 5 बसें चलाई जाएंगी।

जौनपुर से अयोध्या के लिए चलने वाली बसें एक दिन में ही राम लला के दर्शन करवाकर भक्तों को बापस लाएंगी। इसमें भक्तों को फ्री में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बसें सुबह 7 बजे जौनपुर से निकलेंगी और 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। 10 से 4 बजे अयोध्या में राम लला के दर्शन और भ्रमण का समय दिया जाएगा। इसके बाद 4 बजे बस वापसी जौनपुर के लिए निकलकर रात 10 बजे पहुंचेगीं।

जानिए कौन है IAS अफसर अभिषेक सिंह?
 साल 2011 बैच के IAS अफसर अभिषेक सिंह को इस्तीफा दिए करीब चार महीने का समय बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ । अभिषेक ने अक्टूबर, 2023 में इस्तीफा दिया था। जिसे अब  केंद्र सरकार के द्वारा मंजूर कर लिया गया है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!