Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से झारखंड जा रही कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Oct, 2023 10:42 AM

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत....

(गौरव गौर)Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 5 की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल
एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब 1 बजे हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में 8 लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे।'' उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- 

खेत में खून से लथपथ मिली 7 साल की मासूम, रेप के बाद गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से हुआ फरार
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को 7 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसको गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति का पड़ोस के गांव के एक घर में आना जाना था। अधिकारी ने कहा कि शाम वह व्यक्ति परिवार की 7 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में मासूम को छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!