Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Feb, 2026 10:58 AM

UP Crime news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को एक अधेड़ को बेच दिया...
UP Crime news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को एक अधेड़ को बेच दिया। जिसके बाद अधेड़ ने 63 दिनों तक एक मकान में बंधक बनाकर किशोरी को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया। जब किशोरी इसका विरोध करती थी तो दरिंदा उसे बेरहमी से पीटता था।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, हापुड़ स्थित थाना गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव का ये मामला है। यहां की निवासी नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ (50 वर्षीय व्यक्ति) को बेच दिया और उससे रुपये ले लिए।
पीड़िता
पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती
पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां बहाना बनाकर उसे उसके घर छोड़कर चली आई थी। व्यक्ति ने 63 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर आरोपी उसे बेरहमी से भी पीटता था। आरोपी बाहर जाने पर उसके कमरे का ताला भी लगाकर कहीं जाता था। किसी तरह वो वहां से भागी और अपने ताऊ के घर पहुंची। यहां उसने ताऊ को रोते हुए सारी आपबीती सुनाई।
किशोरी ने लगाई न्याय की गुहार
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि आठ अप्रैल को करंट लगने से उसके पिता की मौत हो गई थी। वह दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी है और जिला मेरठ के एक कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसने कहा कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर लगातार रेप किया। फिर 13 फरवरी को किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने ताऊ के घर पहुंची और सारी बात बताई। इसके बाद 14 फरवरी को ताऊ किशोरी व गांव के कुछ लोगों को अपने साथ लेकर नानपुर चौकी गए और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।