Fire in hotel: उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Feb, 2026 07:57 PM

a newly constructed hotel caught fire on the day of its inauguration

जिले के वृन्दावन स्थित नवनिर्मित एक होटल में बुधवार को उद्घाटन के दिन ही आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला व दो बच्चे झुलस गये। ये तीनों होटल मालिक के परिवार के सदस्य हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि...

मथुरा: जिले के वृन्दावन स्थित नवनिर्मित एक होटल में बुधवार को उद्घाटन के दिन ही आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला व दो बच्चे झुलस गये। ये तीनों होटल मालिक के परिवार के सदस्य हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि राया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने रुक्मिणी विहार में एक नया होटल बनाया है।

उन्होंने बताया कि आज ही होटल का उद्घाटन किया गया था, और कुछ घंटे बाद ही जब होटल मालिक के परिजन वहां घूम रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। सिंह ने कहा कि आग संभवत: शार्ट सर्किट के कारण लगी हो, लेकिन इस बात की पूरी जांच कराई जाएगी कि होटल को चालू करने से पहले सभी आवश्यक अनुमति ली गई हों। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल ने आग पर कुछ समय में ही काबू पा लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!