अनोखी मिसाल! गहने बेचकर पढ़ाया, पति बना सफल-अब पत्नी की स्मृति में बनवाया मंदिर, कहा- “देवी नहीं थी, लेकिन...”

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Feb, 2026 01:18 PM

a unique example selling jewelry to educate her husband he became successful

सोशल मीडिया के दौर में जहां रिश्तों की कसौटी अक्सर दिखावे, पोस्ट और महंगे उपहारों से तय की जाती है, वहीं बिहार के छपरा से सामने आई एक सच्ची घटना ने प्रेम की परिभाषा को नए सिरे से परिभाषित कर दिया है। यह कहानी त्याग, समर्पण और कृतज्ञता की है, जिसने...

Love Story: सोशल मीडिया के दौर में जहां रिश्तों की कसौटी अक्सर दिखावे, पोस्ट और महंगे उपहारों से तय की जाती है, वहीं बिहार के छपरा से सामने आई एक सच्ची घटना ने प्रेम की परिभाषा को नए सिरे से परिभाषित कर दिया है। यह कहानी त्याग, समर्पण और कृतज्ञता की है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।

कम उम्र में शादी, संघर्ष भरा सफर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के त्याग को याद करते हुए भावुक नजर आया। उसने बताया कि उसकी शादी महज 17 वर्ष की उम्र में हो गई थी। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे पढ़ाने का निश्चय किया। बताया गया कि पत्नी ने अपने गहने तक बेच दिए ताकि पति की पढ़ाई पूरी हो सके। जब वह अपने सपनों को साकार करने में जुटा था, तब उसकी पत्नी ने चुपचाप घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। उसने कभी अपने त्याग का दिखावा नहीं किया और न ही बदले में कुछ मांगा।

सफलता मिली, लेकिन साथ छूट गया
समय के साथ मेहनत रंग लाई और वह व्यक्ति सफल हो गया। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया—उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रहीं। सफलता के शिखर पर पहुंचकर जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो वह जीवनसंगिनी उसके साथ नहीं थी, जिसने हर मुश्किल में उसका साथ निभाया था।

पत्नी की याद में बनवाया मंदिर
पत्नी के प्रति सम्मान और प्रेम को अमर करने के लिए उस व्यक्ति ने लगभग 65 लाख रुपये खर्च कर एक मंदिर बनवाया। मंदिर में पत्नी की मूर्ति स्थापित की गई है। वीडियो में वह कहते दिखाई देता है कि यदि उसके पास 65 करोड़ रुपये भी होते, तो वह भी अपनी पत्नी की स्मृति में लगा देता, क्योंकि उनके लिए पत्नी देवी के समान थीं। यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे सच्चे प्रेम का उदाहरण बता रहे हैं।

वायरल हो रहा है ये अनोखा प्यार
इस वायरल वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो पर लोग एक यूजर ने लिखा- “ताजमहल नहीं ये है प्यार की सच्ची कहानी.” दूसरे ने लिखा- ” जब पत्नियां देवी समान होती हैं, तो पुरुष उनकी इस प्रकार सम्मान करते हैं.” तिसरे ने लिखा- “अंकल ने अपने प्यार को अमर कर दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!