अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान... 25 दिन में बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी! कहा- खत्म हो जाएगी BJP, भाजपा के लोग ही कर रहे समर्थन

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Feb, 2026 01:18 PM

alankar agnihotri will form a new party

पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शहर पहुंचे। कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी। मंदिर परिसर...

बरेली (जावेद खान) : पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शहर पहुंचे। कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी। मंदिर परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही। फूल-मालाओं से स्वागत के बीच अग्निहोत्री ने संकेत दिया कि वे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। ऐसे में एक नए विकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से परामर्श लेकर पार्टी का नाम, संविधान और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उनके अनुसार अगले 20 से 25 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : चौथा बच्चा होने पर Pinky Chaudhary ने माता-पिता को दिए 21 हजार, Hindu Raksha Dal के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिन्दू समाज से की थी जनसंख्या बढ़ाने की अपील

पूर्व अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की पकड़ अब कमजोर पड़ रही है। उनका दावा है कि हाल ही में जारी की गई ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आए हैं, जो भाजपा से जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति अपनाती रही है।

यह भी पढ़ें : 6 पिल्लों को जन्म देने वाली डॉगी पर Acid Attack... तेजाब से जला आधा शरीर,  हड्डी तक दिखने लगी.... लखनऊ में झकझोर देने वाली घटना

अलंकार अग्निहोत्री के इस ऐलान के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों में उत्साह नजर आया, जबकि राजनीतिक हलकों में उनकी प्रस्तावित पार्टी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब निगाहें उनके अगले कदम और पार्टी की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!