अयोध्या-काशी को जोड़ने वाले ‘धर्म-पथ’ की आधारशिला रखेंगे गडकरी, अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर से सीधे जुड़ेगा जौनपुर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Mar, 2024 12:34 PM

gadkari will lay the foundation stone of  dharma path  connecting ayodhya

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और विष्णुवतार श्रीराम की नगरी अयोध्या को जोड़ने वाले धर्म पथ की आधारशिला रखेंगे। जिले में पहली बार 'धर्म-पथ' बनाया...

जौनपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और विष्णुवतार श्रीराम की नगरी अयोध्या को जोड़ने वाले धर्म पथ की आधारशिला रखेंगे। जिले में पहली बार 'धर्म-पथ' बनाया जाएगा जो अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर को जौनपुर से जोड़ेगा। साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उधर, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसमें हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, इसके निर्माण में 3,405 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस मार्ग का निर्माण स्वयं मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोटर् हाईवे) कराएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के तहत जौनपुर से अकबरपुर मार्ग पर फोरलेन बनाया जाएगा, इसके तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के देवकली से शाहगंज सीमा तक जिले में 31 किमी सड़क बनाई जाएगी, यह काम पैकेज-टू के तहत किया जाएगा। इसके लिए 1,511 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें एक हजार 31 करोड़ रुपये से सड़क तो 480 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 81 गांवों के करीब एक हजार काश्तकारों की भूमि ली जाएगी, वहीं पैकेज प्रथम के तहत सिरकोनी के हौज से होते हुए पूर्वांचल तक फोरलेन सड़क जाएगी। यह मार्ग 1,894 करोड़ की लागत से बनेगा, यह 29 किमी सड़क 55 गांवों से होकर गुजरेगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल दोनों मार्गों का शिलान्यास करेंगे।       

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से बनाई जाने इन सड़कों पर कुल पांच आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) बनाए जाएंगे। इसमें पैकेज वन के तहत बनाई जा रही हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक की सड़क में तीन आरओबी होंगे, वहीं पैकेज दो के तहत बनाई जा रही देवकली से शाहगंज तक की सड़क पर दो आरओबी बनेंगे, रेलवे प्रशासन को इसके निर्माण का खाका तैयार करने को कहा गया है। दोनों ही मार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा और दोनों ही सड़कें 26-26 मीटर चौड़ी होंगी। इन मार्गों पर दोनों ओर छायादार पेड़ होंगे, सड़क निर्माण के साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से वन विभाग के लिए 15 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की जाएगी। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए एलईडी युक्त विक्टोरिया लाइटें भी लगाई जाएंगी।  

इस सड़क का नाम (धर्म पथ) - हौज से पूविवि और देवकली से शाहगंज, सड़क की लंबाई - 29 किमी और 31 किमी, परियोजना की लागत - 1,894 करोड़ और 1,511 करोड़, कुल गांवों से जमीन का अधिग्रहण - 55 और 81। जौनपुर के अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) गणेश प्रसाद ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के देवकली से शाहगंज की सीमा तक पैकेज टू के तहत फोरलेन बनाया जाएगा। इसके तहत जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। यह मार्ग सीधे मिर्जापुर से अयोध्या के लिए जोड़ेगा। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!