देवरिया हत्याकांड: मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की राजस्व टीम ने की पैमाइश, आरोपियों के घर पर चल सकता है बुलडोजर

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Oct, 2023 07:36 PM

deoria murder case revenue team measured the house and farm of

Deoria murder case उत्तर में देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद शासनके आदेश पर मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की पैमाइश राजस्व की टीम ने कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है।  ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक...

देवरिया,( विशाल चौबे):  उत्तर में देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद शासनके आदेश पर मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की पैमाइश राजस्व की टीम ने कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है।  ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक प्रेमचंद यादव के घर व उनके समर्थकों पर देर रात बुलडोजर चला सकती है। सामूहिक हत्याकांड में संलिप्त 16 आरोपियों को देवरिया पुलिस ने न्ययालय के समक्ष पेश किया। वहां आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है। इसकी जानकारी देवरिया पुलिस अधीक्षक ने दी है। उन्होंने बताया हत्या प्रयुक्तय आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि देवरिया में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से जुड़ी हिंसा की घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सोमवार को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है।

PunjabKesari
इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले मुकदमे के तहत दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी द्वारा 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी यादव के रिश्तेदार अनिरुद्ध यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया गया है। 

PunjabKesari
पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 148 (सशस्त्र हथियारों के साथ दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अस्पताल में उससे मुलाकात करके उसका हालचाल लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह ने कहा कि दुबे और उनके परिवार के चार सदस्यों का सोमवार शाम को रामपुर कारखाना इलाके में पटनवा पुल के पास अंतिम संस्कार किया गया, जबकि यादव की अंत्येष्टि सरयू नदी के पास की गयी। रुद्रपुर के उप जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि यादव ने सरकारी जमीन पर अपना घर बनाया है। अगर यह बात सच पाई गई तो इसे तोड़ा जा सकता है। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा था कि दो समूहों के बीच विवाद के बाद हुई इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने सोमवार को कहा था ''घटना के पीछे का कारण गांव के दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद बताया गया है। सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने अपनी जमीन प्रेमचंद यादव को बेच दी थी और मामला सात साल पहले सुलझ गया था,'' विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने भी घटना स्थल का दौरा किया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!