Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jun, 2025 01:51 PM

भारतीय क्रिकेट को एक और गहरा झटका लगा है। टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी स्पिनर दिलीप दोशी का लंदन में निधन हो गया है। इस खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है .....
UP Desk : भारतीय क्रिकेट को एक और गहरा झटका लगा है। टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी स्पिनर दिलीप दोशी का लंदन में निधन हो गया है। इस खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। बीसीसीआई ने भी एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
BCCI ने पोस्ट कर जताया शोक
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “हम भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनका लंदन में देहांत हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” बोर्ड ने आगे कहा कि दिलीप दोशी न केवल एक शानदार गेंदबाज़ थे, बल्कि भारतीय क्रिकेट की एक मजबूत विरासत भी थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से मैदान पर अपनी अलग छाप छोड़ी। इस श्रद्धांजलि के साथ कई दिग्गज क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया।
दिलीप दोशी का क्रिकेट सफरनामा
दिलीप दोशी ने भारतीय टीम के लिए उस दौर में क्रिकेट खेला जब स्पिन गेंदबाज़ी को एक बौद्धिक युद्ध कहा जाता था। 32 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया, जो उस समय काफी देर से माना जाता था, लेकिन उनके प्रदर्शन में कभी उम्र आड़े नहीं आई। उनका गेंदबाज़ी एक्शन और रणनीति उस जमाने में विरोधी बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बना रहता था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 33 मैचों में 114 विकेट लिए और वनडे में भी उन्होंने भारत के लिए शानदार गेंदबाज़ी की।