Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Nov, 2022 03:16 PM
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पूर्व प्रधान की बदमाशों ने तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी....
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पूर्व प्रधान की बदमाशों ने तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने उनका जबड़ा तक फाड दिया था। मृतक की पहचान हृदयनारायण सिंह (66) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भलुही गांव में सोमवार रात पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने गला काटने के बाद उनका जबड़ा तक चीर डाला। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि सिंह सोमवार रात घर के बाहर सो रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। नय्यर के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि भलुही गांव में इस तरह की हत्या की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी जून 2003 की रात ब्लॉक प्रमुख गड़वार वीरेंद्र सिंह और उनके दोस्त दीपक की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वहीं इससे भी पहले हवलदार सिंह की भी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या करने की कोशिश की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिवार से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाद पूरा परिवार शोक में है।