कमरे में युवती लेकर पहुंचे सपा नेता, फिर उसे गोद में बिठाया... वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jun, 2025 07:33 AM

sp leader entered room with a girl you will be shocked to see viral video

Prayagraj News(सैय्यद रजा): मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से...

Prayagraj News(सैय्यद रजा): मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में सपा नेता को एक महिला के साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो की जानकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो प्रयागराज के मेजा तहसील के लोहारी गांव के रहने वाले सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवती शराब की बोतल हाथ में लिए हुए है और वह नेता की गोद में बैठी नजर आ रही है। दोनों एक कमरे के अंदर बिस्तर पर बैठे हैं और वीडियो में उनकी अशोभनीय हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
रामसागर यादव पहले साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में सपा के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने मेजा थाना को जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो की असलियत की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!