लखनऊ के सहारा शहर में ED की बड़ी रेड: 4 घंटे तक खंगाला चप्पा-चप्पा, HR ऑफिस से मिले बेनामी संपत्तियों के राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Mar, 2026 08:04 AM

ed conducts major raid in sahara city searches continue for 4 hours

Lucknw News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सहारा इंडिया के मुख्यालय सहारा शहर में बड़ी छापेमारी की। करीब 4 घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान में ईडी के अधिकारियों ने जमीन के सौदों, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और बेनामी संपत्तियों से...

Lucknw News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सहारा इंडिया के मुख्यालय सहारा शहर में बड़ी छापेमारी की। करीब 4 घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान में ईडी के अधिकारियों ने जमीन के सौदों, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और बेनामी संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को सहारा के एचआर (HR) ऑफिस से सबसे ज्यादा संदिग्ध डेटा मिला है।

सुब्रत रॉय के दफ्तर और हाउसिंग विभाग की हुई तलाशी
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ईडी के चार वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों में सवार होकर गोमती नगर स्थित सहारा शहर पहुंची। चूंकि यह परिसर पहले से ही नगर निगम द्वारा सील किया गया है, इसलिए नगर निगम के संपत्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ताले खोले गए। टीम ने सहारा समूह के दिवंगत प्रमुख सुब्रत रॉय के निजी कार्यालय, हाउसिंग विभाग और एचआर सेक्शन की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने रियल एस्टेट योजनाओं से जुड़ी फाइलों, इलेक्ट्रॉनिक डेटा (हार्ड ड्राइव/पेन ड्राइव) और जमीनों के बैनामों के रिकॉर्ड खंगाले।

सील्ड परिसर में एंट्री और नगर निगम का पहरा
आपको बता दें कि लीज डीड की शर्तों के उल्लंघन के कारण लखनऊ नगर निगम ने 6 अक्टूबर 2025 को ही सहारा शहर को पूरी तरह सील कर दिया था। वर्तमान में यहाँ इंफोर्समेंट टास्क फोर्स तैनात है। ईडी ने विशेष अनुमति लेकर इस परिसर में प्रवेश किया और जांच के दौरान सहारा प्रबंधन के दो प्रतिनिधियों से भी लंबी पूछताछ की गई।

देशव्यापी जांच का हिस्सा है यह कार्रवाई
सहारा समूह पर ईडी का शिकंजा केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है। इससे पहले 26 फरवरी को एजेंसी ने ओडिशा (भुवनेश्वर, बहरामपुर), आंध्र प्रदेश (अनंतपुर) और कर्नाटक (बेल्लारी) में भी छापेमारी की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि बहरामपुर में सहारा प्राइम सिटी की 43 एकड़ जमीन में से 32 एकड़ को अवैध तरीके से दिसंबर 2025 में बेच दिया गया था। यह बिक्री कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए एक कर्मचारी के पक्ष में की गई थी।

आज भी जारी रह सकती है जांच
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईडी की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। एजेंसी ने नगर निगम से दो दिनों की अनुमति मांगी थी, जिसके आधार पर शनिवार को भी सहारा शहर में फाइलों की पड़ताल जारी रहने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि इस जांच से सहारा की संपत्तियों को बेचने के खेल में शामिल कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!