UP में खौफनाक वारदात... मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने ले ली मजदूरों की जान! पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Mar, 2026 02:14 PM

contractor kills workers for demanding wages

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मजदूरी मांगने पर एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर दो मजदूरों की पिटाई करने से उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर)...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मजदूरी मांगने पर एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर दो मजदूरों की पिटाई करने से उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा निवासी ठेकेदार कल्ला उर्फ कल्याण सिंह निर्माण कार्य के लिए मजदूर मुहैया कराता है। आरोप है कि बुधवार को मजदूरी के पैसे मांगने पर उसने अपने यहां काम करने वाले दो मजदूरों मनोज और हरिओम को बुलाकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हरिओम को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें : UP में मुस्लिमों को हिंदू युवक ने जबरन लगाया रंग, लगवाये 'जय श्रीराम' के जयकारे, Video Viral; बोला- हिंदुस्तान में रहोगे तो जय श्रीराम कहोगे

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हरिओम का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे एक दरोगा के साथ भी उनकी झड़प हो गई। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि आरोपी ठेकेदार कल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : हादसों भरा रहा होली का त्योहार! मातम में बदलीं खुशियां.... सड़क हादसों में इतनों की मौत, कई घायल 

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम एक तिपहिया टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया ...... पढ़ें पूरी खबर ..... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!