Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Mar, 2026 04:29 PM

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को लेकर सामने आई खबरों और क्षेत्रीय तनाव के बीच अभिनेत्री Elnaaz Norouzi का बयान वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मौजूदा हालात के बाद उनकी जान को गंभीर खतरा है और अगर...
UP Desk : ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को लेकर सामने आई खबरों और क्षेत्रीय तनाव के बीच अभिनेत्री Elnaaz Norouzi का बयान वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मौजूदा हालात के बाद उनकी जान को गंभीर खतरा है और अगर वह अपने देश Iran लौटती हैं तो सरकार उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।
मिसाइल हमले के बाद किया था पोस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को Israel और United States के संयुक्त मिसाइल हमले के बाद खामेनेई की मौत को लेकर खबरें सामने आई थीं। इसी के बाद एलनाज नौरोजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह और कई ईरानी नागरिक लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यह जीत उन लोगों की है जो वर्षों से दमनकारी शासन के तहत जीवन जी रहे थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।
यह भी पढ़ें : युद्ध के माहौल में भी सोने के रेट में महा गिरावट! 8000 टूटा गोल्ड.... चांदी भी हुई इतनी सस्ती, जानें आपके शहर में कितना है 18K, 22K, 24K Gold का दाम
“मुझे ईरान के लोगों से प्यार है, सरकार से नहीं”
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एलनाज नौरोजी ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा कि लोग अक्सर देश और उसकी सरकार के बीच फर्क नहीं कर पाते। उन्होंने Bombay Times से बातचीत में कहा, “मुझे ईरान के लोगों से बहुत प्यार है, लेकिन मैं वहां की मौजूदा सरकार के खिलाफ हूं।” अभिनेत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब ईरान के संबंध अमेरिका और इजरायल के साथ बेहतर थे, लेकिन वर्तमान शासन की नीतियों ने हालात बदल दिए।
महसा अमिनी की मौत के बाद बढ़ी चिंता
एलनाज नौरोजी ने बताया कि वह एक दशक से ज्यादा समय से अपने देश नहीं गई हैं। साल 2022 में Mahsa Amini की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरानी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका कहना है कि उसी समय से उनके परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी थी। अभिनेत्री ने दावा किया, “अगर मैं आज ईरान जाती हूं तो वे मुझे मार सकते हैं। वहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब जेल या मौत हो सकता है।”
यह भी पढ़ें : बेरंग हुई Bollywood की Holi! त्योहार के बीच एक के बाद एक 3 सितारों ने छोड़ी दुनिया.... बुरी तरह हिल गई सिनेमा इंडस्ट्री
आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता
एलनाज ने यह भी कहा कि किसी भी युद्ध में अगर आम नागरिकों की जान जाती है तो इसके लिए जिम्मेदारी सरकार की नीतियों पर होती है। उन्होंने कहा कि आम ईरानी नागरिक शांति चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक हालात के कारण उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल एलनाज नौरोजी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ लोग उनके बयान की आलोचना भी कर रहे हैं।