10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द! 12वीं का भी शेड्यूल बदला..... इस Board ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह, कैसे बनेगा रिजल्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Mar, 2026 05:35 PM

cbse cancels class 10 12 exams in the middle east

मध्य-पूर्व के कई देशों में बढ़ते तनाव और अस्थिर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की कुछ बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने 5 मार्च, 2026 को जारी सर्कुलर में कहा कि बहरीन,...

UP Desk : मध्य-पूर्व के कई देशों में बढ़ते तनाव और अस्थिर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की कुछ बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने 5 मार्च, 2026 को जारी सर्कुलर में कहा कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया गया है।



कक्षा 10 की परीक्षाओं में बदलाव
CBSE के सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पहले स्थगित की गई 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च की परीक्षाएं भी अब आयोजित नहीं की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि इन देशों के छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में बाद में अलग से जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP में 265 मौतें! 650 से अधिक घायल...... घायलों से भरीं अस्पतालों की इमरजेंसी, होली के दिन बहा खून, मौत का ऐसा तांडव... चारों तरफ फैली दहशत

कक्षा 12 की परीक्षाओं का शेड्यूल
कक्षा 12 के छात्रों के लिए भी बोर्ड ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। 7 मार्च, 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है, और नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि 7 मार्च को हालात की पुनः समीक्षा की जाएगी और 9 मार्च, 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : करोड़पति YouTuber ने रो-रोकर शेयर किया आखिरी वीडियो, बोला- मेरी मौत के बाद किसी को ना बख्शना..... 2 घंटे के Video में छलका दर्द

छात्रों को दी गई सलाह
CBSE ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी उन्हें समय पर मिल सके। बोर्ड ने यह कदम छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!