सुनसान सड़क, अकेली महिला और 2 सगे भाई... बलिया में हैवानियत की हद पार, विरोध करने पर जो किया वो रूह कंपा देगा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Mar, 2026 09:08 AM

sensational incident of kidnapping and assault comes to light in ballia

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो सगे भाइयों ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को सुनसान सड़क से अगवा कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश....

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो सगे भाइयों ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को सुनसान सड़क से अगवा कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
यह शर्मनाक घटना बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना वाली रात यानी 27 फरवरी को वह अपने घर से निकलकर टहलते हुए केवरा चट्टी इलाके तक पहुंच गई थी। सड़क सुनसान थी और रात का वक्त था, जिसका फायदा उठाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया।

कोल्ड स्टोरेज के पीछे ले जाकर की हैवानियत
एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला को अगवा कर एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे सुनसान जगह पर ले गए। वहाँ उन्होंने महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घायल कर दिया।

पति की शिकायत पर पुलिस का एक्शन
महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पति ने बांसडीह थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू करवाई।

सगे भाई निकले दरिंदे
पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है। संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर (48 वर्ष) और राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर (43 वर्ष)। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस का बयान
बलिया एसपी ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!