घर के बाथरूम में घुसकर बैठा तेंदुआ! फैली दहशत...देखिए वीडियो

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Feb, 2026 10:29 AM

a leopard sneaks into a bathroom and panic spreads

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रामगंगा विहार स्थित हरथला क्षेत्र (गंगा मंदिर के निकट) के एक मकान के बाथरूम में जंगल से भटककर आया तेंदुआ घुस गया। प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश...

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रामगंगा विहार स्थित हरथला क्षेत्र (गंगा मंदिर के निकट) के एक मकान के बाथरूम में जंगल से भटककर आया तेंदुआ घुस गया। प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश पांडेय ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे घर के सदस्यों को आहट सुनाई दी। जांच करने पर बाथरूम में एक तेंदुआ शांत अवस्था में बैठा मिला। परिवार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल आए। 

वन विभाग की टीम ने पिंजरे में किया कैद 
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए बिना ट्रैंक्विलाइज किए तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर लिया। वन अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई मादा तेंदुआ लगभग साढ़े तीन वर्ष की है और पूरी तरह स्वस्थ है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और अनुमति मिलने के बाद उसे अमानगढ़ वन क्षेत्र में रात्रि के समय छोड़ा जाएगा।   

जंगल से भटककर शहरी इलाके में आज जाते है जानवर 
डीएफओ ने बताया कि रामगंगा नदी किनारे के जंगलों से जंगली जानवर कभी-कभी भटककर शहरी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देना जरूरी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। परिवार की सतकर्ता और वन विभाग की त्वरित कारर्वाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!