पूर्व मंत्री के PA की पत्नी से दरिंदगी; दार्जिलिंग की वादियों में छिपा था फौजी, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़े होश!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Feb, 2026 08:28 AM

lucknow news former minister s pa s wife raped accused soldier arrested

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा महकमे और वीआईपी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। भारतीय सेना के एक जवान पर एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव (PA) की पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और.....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा महकमे और वीआईपी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। भारतीय सेना के एक जवान पर एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव (PA) की पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और डकैती जैसे संगीन आरोप लगे हैं।

हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक
यह रूह कंपा देने वाली वारदात मई 2025 की है। आरोप के मुताबिक, देवरिया का रहने वाला फौजी अनिल पांडे, निजी सचिव के घर में जबरन दाखिल हुआ। उसने मासूम बच्चों को हथियार की नोक पर बंधक बना लिया और उनकी जान लेने की धमकी देकर महिला के साथ दो बार (25 और 27 मई) दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते घर से कीमती जेवर और नकदी भी लूट ले गया।

इंटरनेट कॉल और अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग
जुलाई 2025 में जब पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर Gomti Nagar Police Station में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी ने नया पैंतरा अपनाया। वह निजी सचिव को इंटरनेट कॉल के जरिए धमकियां देने लगा। आरोपी ने पीड़ित महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परिवार को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया।

दार्जिलिंग की वादियों से लखनऊ पुलिस का एक्शन
लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने सर्विलांस और तकनीक का सहारा लेकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पता चला कि आरोपी अनिल पांडे बंगाल के Darjeeling में छिपा बैठा है। लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां छापेमारी की और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!