मौसा के प्यार में पागल हुई युवती, बनना चाहती है सगी मासी की सौतन...शादी की जिद पर अड़ी; देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Feb, 2026 03:14 PM

a young woman falls madly in love with her uncle

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने ही सगे मौसा (खालू) के प्यार में इस कदर पड़ गई कि उसने...

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने ही सगे मौसा (खालू) के प्यार में इस कदर पड़ गई कि उसने दुनियादारी और लोक-लाज की सारी दीवारें तोड़ दीं। युवती बीच सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर जिद करती रही कि वह अपने मौसा की दूसरी पत्नी बनकर रहना चाहती है।

बीच सड़क पर घंटों चला तमाशा
मामला फतेहपुर के शादीपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने मौसा के घर रहने आई थी। जब उसके घरवाले उसे वापस ले जाने पहुंचे, तो युवती ने जाने से साफ इनकार कर दिया। वह सड़क पर ही चीखने-चिल्लाने लगी कि मुझे मौसा के साथ ही रहना है। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और करीब कई घंटों तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

'सबकी दो बीवियां होती हैं, मैं भी वहीं रहूंगी'
हैरानी की बात यह है कि मौसा पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने बेबाकी से कहा कि सबकी दो-दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है और मैं उनकी पत्नी बनकर रहूंगी। आखिरकार, परिजनों ने उसे जबरन पकड़कर ऑटो में बैठाया और रोती-चिल्लाती युवती को घर ले गए।

मदद करने आई थी भांजी, मौसा से ही लड़ा बैठी इश्क
इस पूरे विवाद की जड़ 18 महीने पुरानी है। युवती की मौसी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब उनके बच्चे का जन्म हुआ था और उनका ऑपरेशन हुआ था, तब उन्होंने अपनी सगी बहन की बेटी (भांजी) को मदद के लिए घर बुलाया था। मदद के बहाने घर आई भांजी की नजदीकियां अपने ही मौसा से बढ़ गईं। मौसी का आरोप है कि इस अवैध रिश्ते की वजह से घर में कई बार मारपीट और तनाव की स्थिति बनी, लेकिन भांजी हटने को तैयार नहीं है।

बिना पुलिस केस के घर ले गए परिजन
चूंकि मामला सगे रिश्तेदारों और परिवार के बीच का था, इसलिए किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत (FIR) दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रिश्तों के इस बदलते स्वरूप को देखकर हैरान हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!