पढ़ाई की जगह मालिश! चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, गिरी गाज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Mar, 2026 07:32 AM

of headgetting his feet massaged by girl students in chitrakoot

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल...

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार (कर्वी) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय बच्चे उनकी सेवा कर रहे थे, मैडम आराम से मोबाइल चलाने में मग्न थीं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस स्कूल में काफी समय से पढ़ाई-लिखाई के बजाय बच्चों से निजी काम कराए जा रहे थे। अभिभावकों ने गुस्से में कहा कि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजते हैं, शिक्षिकाओं की मालिश करने के लिए नहीं।

जांच में खुली पोल- हाजिरी में भी खेल
वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट के BSA बीके शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं और मिड-डे मील (MDM) बनाने वाले रसोइयों ने पुष्टि की कि मैडम अक्सर बच्चों से हाथ-पैर दबवाती थीं और बाल कढ़वाती थीं। शुक्रवार को जांच के समय स्कूल में कुल 68 पंजीकृत छात्रों में से केवल 7 बच्चे ही उपस्थित मिले। वहीं, रजिस्टर में पिछली तारीखों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा दर्ज थी, जो रिकॉर्ड में हेराफेरी की ओर इशारा करता है। जांच के दिन आरोपी शिक्षिका मधु राय मेडिकल लीव (चिकित्सीय अवकाश) पर थीं। उन्होंने फोन पर इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी माना गया।

BSA की कड़ी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!