सुहागरात के बाद टूटा सपना! खुशी-खुशी लाया दुल्हन, रात साथ बिताई... पत्नी ने जो किया फूट-फूटकर रोया दूल्हा; होश उड़ा देगी असलियत....

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Feb, 2026 07:41 PM

the newlywed bride eloped with uncle

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने कोतवाली सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर...

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने कोतवाली सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की शादी 21 फरवरी 2026 को एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित का कहना है कि 23 फरवरी को पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया था, हालांकि वह बच गया। बाद में पत्नी ने साथ रहने की बात कही। 25 फरवरी की रात पत्नी ने खाना बनाया और उसे खिलाया, लेकिन खुद खाना नहीं खाया। सुनील के मुताबिक, सुबह जब वह जागा तो पत्नी घर से गायब थी और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी भी नहीं मिले।

सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर से सोने का हंसलिया, पेंडल, माथे का टीका, दो सोने की अंगूठियां, नाक की नथ, चांदी की कमरकौधनी, पाजेब और करीब 18 हजार रुपये नकद गायब हैं। शुरुआती आकलन में लाखों रुपये के जेवरात ले जाने की बात कही जा रही है। परिवार का आरोप है कि दुल्हन ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाई थी और अपने एक रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सदर पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार महिला व उसके कथित सहयोगी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!