Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Feb, 2026 04:43 PM
Gold Rate Today : घरेलू फ्यूचर मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार, 10 फरवरी को सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर में कमजोर शुरुआत देखने को मिली, हालांकि कुछ समय...
Gold Rate Today : घरेलू फ्यूचर मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार, 10 फरवरी को सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर में कमजोर शुरुआत देखने को मिली, हालांकि कुछ समय के लिए कीमतें ऊंचे स्तर तक भी पहुंचीं।
MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार को 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर 1,57,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया, जो पिछली बंद कीमत से लगभग 676 रुपये कम था। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई लेवल भी छुआ।
यह भी पढ़ें : खाकी हुई दागदार! पति का झगड़ा सुलझाने घर गए, पत्नी को दिल दे बैठे दरोगा जी .... फर्जी केस में फंसाने का डर दिखाकर हैवानियत
दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (10 फरवरी 2026)
दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,18,590 प्रति 10 ग्राम
मुंबई
24 कैरेट – ₹1,57,910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,18,440 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,59,060 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,45,800 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,25,300 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,57,910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,18,440 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद
24 कैरेट – ₹1,57,960 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,44,800 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,18,490 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
24 कैरेट – ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – ₹1,18,590 प्रति 10 ग्राम
यह भी पढ़ें : भारत के लिए दो World Cup खेलने वाला खिलाड़ी अब USA के लिए खेल रहा, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की अनोखी कहानी
क्यों दिख रहा है सोने में उतार-चढ़ाव?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी अस्थिरता और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता का असर घरेलू बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है।
हालांकि आज की गिरावट के बावजूद देश के कई शहरों में सोने के भाव अभी भी रिकॉर्ड के आसपास बने हुए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि खरीदारों और निवेशकों को फिलहाल बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए और जल्दबाजी से बचना चाहिए।