सड़क पर कोई 'बुआ' कहे तो रुकना मत; झांसी में पैर छूकर सोने के जेवर ले उड़ा शातिर ठग, CCTV ने खोल दी पोल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Feb, 2026 11:22 AM

jhansi news saying  bua pranam  he touched her feet and stole the earrings

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने 'संस्कार' को अपना हथियार बनाया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उन्हें 'बुआ' बनाया और बातों ही बातों में उनके...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने 'संस्कार' को अपना हथियार बनाया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उन्हें 'बुआ' बनाया और बातों ही बातों में उनके सोने के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) की मदद से आरोपी को दबोच लिया है।

कूड़ा फेंकने निकली बुजुर्ग महिला और 'संस्कारी' ठग
घटना बीते शुक्रवार की है। बौद्ध नगर की रहने वाली रुनिया देवी सुबह घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली थीं। तभी बिना नंबर की बाइक पर एक युवक उनके पास आया। उसने बड़े ही आदर से रुनिया देवी के पैर छुए और कहा— "बुआ जी प्रणाम!" बदमाश ने झांसा दिया कि उसकी मां आगे खड़ी हैं और उनसे मिलना चाहती हैं। अचानक मिले इस सम्मान से बुजुर्ग महिला पहचान नहीं पाईं और उसकी बातों में आ गईं।

झुमके दिखाने के बहाने उतरवा ली कंठी और कुंडल
आरोपी विजय कुमार ने महिला के सोने के कुंडलों की तारीफ शुरू कर दी। उसने कहा कि वह अपनी मां के लिए बिल्कुल ऐसे ही कुंडल बनवाना चाहता है। इसी बहाने उसने महिला से दोनों कुंडल और गले की सोने की कंठी उतरवा ली। इसके बाद वह महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गया और मौका मिलते ही उन्हें बीच रास्ते उतारकर फरार हो गया।

CCTV फुटेज से खुला राज: एमपी का निकला आरोपी
ठगी का अहसास होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली, तो बिना नंबर की बाइक और आरोपी का चेहरा साफ नजर आया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजघाट कॉलोनी पुलिया के पास से विजय कुमार अहिरवार (निवासी ओरछा, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटा गया एक कुंडल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!