Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Feb, 2026 07:05 PM

कीमती धातुओं के बाजार में जारी उथल-पुथल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही लगातार दबाव में बने हुए हैं। खास तौर पर चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों को चौंका दिया है, जबकि सोना भी...
Gold-Silver Prices : कीमती धातुओं के बाजार में जारी उथल-पुथल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही लगातार दबाव में बने हुए हैं। खास तौर पर चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों को चौंका दिया है, जबकि सोना भी कमजोरी के दौर से गुजर रहा है।
MCX पर चांदी में रिकॉर्ड गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का भाव फिसलकर 2,35,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 15,000 रुपये तक टूट गई थी, हालांकि बाद में इसमें कुछ संभलाव देखा गया और गिरावट करीब 9,000 रुपये के आसपास सिमट गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में यह गिरावट ऐतिहासिक मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स केस में ये फेमस Actress गिरफ्तार, इन 8 लोगों के नाम भी आए सामने, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप
50 साल में सबसे बड़ी गिरावट का खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी में मौजूदा गिरावट पिछले 50 वर्षों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है। साल 1980 में चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से करीब 70 फीसदी तक टूट गई थीं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, चांदी अब तक लगभग 46 फीसदी गिर चुकी है। अगर अगले हफ्ते तक यही रुख बना रहा, तो चांदी के भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : होमवर्क न करने पर 10 साल के मासूम को मारे 105 डंडे! बेरहम टीचर ने दी ‘तालिबानी’ सजा, गहरे चोट के निशान देख कांप गए घरवाले
सोने की कीमतों पर भी दबाव
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। MCX पर 10 ग्राम सोना करीब 1,50,699 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि सोने में गिरावट चांदी की तुलना में कम है, लेकिन बाजार का सेंटिमेंट फिलहाल नकारात्मक बना हुआ है।