जौनपुर में वर्दी हुई शर्मसार! शोरूम में 'हाथ की सफाई' दिखाते कैमरे में कैद हुए 2 पुलिसवाले, चोरी का तरीका देख उड़ जाएंगे होश!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2026 08:17 AM

policemen were stealing expensive phones from a mobile shop in jaunpur

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। रक्षक ही भक्षक बन गए, जब वर्दी पहने दो पुलिसकर्मी एक मोबाइल शॉप में ग्राहक बनकर घुसे और हाथ की सफाई दिखाते हुए कीमती स्मार्टफोन......

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। रक्षक ही भक्षक बन गए, जब वर्दी पहने दो पुलिसकर्मी एक मोबाइल शॉप में ग्राहक बनकर घुसे और हाथ की सफाई दिखाते हुए कीमती स्मार्टफोन पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

शॉपिंग के बहाने आए और कर दी हाथ की सफाई
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र की है। पुलिसकर्मी मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद एक मोबाइल शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सबसे महंगे और प्रीमियम फोन दिखाने को कहा। जब दुकानदार दूसरे फोन दिखाने में व्यस्त था, तभी एक पुलिसकर्मी ने शातिर दिमाग लगाया। उसने अपनी जेब से अपना पुराना फोन निकाला और पलक झपकते ही उसे शोरूम के ब्रांड न्यू मोबाइल से बदल लिया।

मुस्कुराते हुए निकले, सीसीटीवी ने खोली पोल
चोरी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी बड़ी बेफिक्री से मुस्कुराते हुए दुकान से बाहर निकल गए। शोरूम मालिक को कुछ देर बाद शक हुआ जब उसे वह महंगा फोन गायब मिला। जब दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो मालिक के होश उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा था कि वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने ही इस चोरी को अंजाम दिया है। चोरी करने वाले दोनों शख्स जौनपुर पुलिस में ही तैनात हैं।
पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

विभाग ने की सख्त कार्रवाई- दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड
मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही जौनपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आरोपी पुलिसकर्मियों मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। चोरी किया गया फोन दुकानदार को वापस लौटा दिया गया है। अनुशासनहीनता और अपराध करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!