कौशांबी में पकड़ा गया मुन्नाभाई: अली अब्बास बनकर पेपर दे रहा था अमित, बोर्ड परीक्षा में ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 09:15 AM

fake candidate appearing for hindi paper arrested in kaushambi district

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाओं में सुरक्षा के दावों के बीच फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक युवक को दूसरे छात्र की जगह हिंदी का पेपर देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशासन की...

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाओं में सुरक्षा के दावों के बीच फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक युवक को दूसरे छात्र की जगह हिंदी का पेपर देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशासन की सतर्कता के कारण यह फर्जीवाड़ा परीक्षा के पहले ही दिन पकड़ा गया।

चेकिंग के दौरान खुला राज
घटना सैनी स्थित छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज, मीरापुर की है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे अधिकारी जब परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) और चेहरे का मिलान कर रहे थे, तब उन्हें एक छात्र पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि परीक्षा दे रहा युवक असली छात्र नहीं है।

अली अब्बास की जगह अमित दे रहा था परीक्षा
पुलिस की प्राथमिक जांच में इस फर्जीवाड़े की पूरी परतें खुल गईं। अली अब्बास (निवासी दौलतपुर कसार), जो रामअधीन रामदास शर्मा इंटर कॉलेज का छात्र है। अमित कुमार (27 वर्ष), जो अली अब्बास की जगह फर्जी परीक्षार्थी बनकर बैठा था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमित कुमार को हिरासत में ले लिया।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई
एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अमित कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे क्या कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है या यह व्यक्तिगत स्तर पर की गई सांठगांठ थी।

परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी निगरानी
इस घटना के बाद जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी तलाशी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षार्थी के आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की गहनता से जांच की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!