Maharajganj News: डिस्ट्रॉय चाईनीज लहसुन को लूटने की मची होड़, बोरियां लेकर पहुंचे ग्रामीण....खोद खोद कर निकाला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Sep, 2024 11:18 AM

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर कस्टम विभाग द्वारा जब्त किए गए लगभग 16 टन प्रतिबंध चाईनीज लहसुन को कचरे के ढेर को खोद गहरा गड्ढा बनाकर नष्ट कर दिया गया। वहीं आसपास के भारी संख्या में ग्रामीणों द्वारा चाईनीज...

Maharajganj News: (मार्तण्ड गुप्ता) उत्तर प्रदेश में महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर कस्टम विभाग द्वारा जब्त किए गए लगभग 16 टन प्रतिबंध चाईनीज लहसुन को कचरे के ढेर को खोद गहरा गड्ढा बनाकर नष्ट कर दिया गया। वहीं आसपास के भारी संख्या में ग्रामीणों द्वारा चाईनीज लहसुन को मिट्टी से खोदकर लूटने की होड़ मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

कस्टम विभाग ने बरामद किया था प्रतिबंधित 16 टन चाईनीज लहसुन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते एक महीने के दौरान कस्टम विभाग ने अलग-अलग बरामदगी में नेपाल से तस्करी के जरिए भारत में लाई गई  प्रतिबंधित 16 टन चाईनीज लहसुन बरामद किया था। जानकारी के अनुसार, चाईनीज लहसुन सेहत के लिए बेहद खतरनाक है और उसमें खतरनाक फंगस भी पाए जाते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा है। जिसको देखते हुए उसे भारत में प्रतिबंधित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय बाजार में लहसुन की कीमत आसमान को छू रही है। जिससे लोगों में इसे लूटने की होड़ मच गई है।

चीनी लहसुन को लूटने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह इस चीनी लहसुन को लूटने की होड़ मची हुई है। क्या बच्चे, क्या महिलाएं, क्या पुरुष सभी मिट्टी को खोदकर लहसुन निकालकर बोरे में भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं लहसुन लूट रहे ग्रामीणों का कहना है कि सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन यह लहसुन उनके खेतो में बोने के काम में आएगा। लेकिन एक बड़ा सवाल कस्टम विभाग की लापरवाही देखने को मिली जब उन्हें पता था कि यह चीनी लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और भारत में प्रतिबंधित है तो उसको इस तरह से डिस्ट्रॉय नहीं करना चाहिए था। जिससे लोग मिट्टी खोदकर लहसुन अपने घरों में लेते जा रहे हैं। कहीं ना कहीं कस्टम विभाग की लापरवाही सामने आ रही है और कस्टम विभाग को चाहिए था कि चीनी लहसुन को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!