शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर,  यूपी सरकार ने होली को लेकर जारी किया ये आदेश

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Feb, 2026 02:59 PM

important news for alcohol lovers up government issued this order regarding hol

होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक होली के दिन प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ: होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक होली के दिन प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम 
आदेश के अनुसार होली के दिन राज्य की सभी देसी शराब, विदेशी शराब, बीयर और मॉडल शॉप की दुकानें बंद रखी जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई  
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक होली के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई दुकानदार आदेश का उल्लंघन करते हुए शराब बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन या रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है। 

शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं होली का त्योहार 
सरकार का कहना है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी वजह से प्रदेशभर में एक दिन के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा नियमों का पालन करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!