कई दिनों से दहशत फैला रहा गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2026 04:13 PM

the leopard which had been spreading terror for several days was finally captu

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहठौर थाना क्षेत्र में कई दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहठौर थाना क्षेत्र में कई दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, नहठौर क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग के पास स्थित आम के बाग में पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था और लोग खेतों में जाने से भी डर रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग से कई बार शिकायत कर गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने खेतों के पास आम के बाग में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की योजना बनाई थी।

बताया जा रहा है कि पिंजरे में बकरी को चारा के रूप में रखा गया था। शुक्रवार को गुलदार बकरी का शिकार करने के लिए पिंजरे में घुस गया और वहीं कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग दूर-दूर से गुलदार को देखने के लिए पहुंचने लगे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर गुलदार को अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!