रात में समझौते के नाम पर बुलाया… सुबह मिली लाश! बरेली में पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हमलावर घायल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Feb, 2026 09:18 AM

a young man was found dead under suspicious circumstances in bareilly

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर मारपीट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों पर आरोप दर्ज कर जांच शुरू......

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर मारपीट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों पर आरोप दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?
घटना थाना सिरौली क्षेत्र के केसरपुर गांव से जुड़ी बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान विनोद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उसका पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात उसे सुलह–समझौते के बहाने पड़ोसी गांव गुरगवां बुलाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी राशिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

आगे क्या?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और साफ होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!