यात्रीगण सावधान! प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, ब्रह्मपुत्र और हमसफर सहित 100 के करीब ट्रेनें लेट — देखें पूरी लिस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Feb, 2026 12:34 PM

dense fog more than 100 trains delayed flight operations also affected

UP Desk: उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते यात्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार लगभग 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें हमसफर, काशी विश्वनाथ, ब्रह्मपुत्र और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।...

UP Desk: उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते यात्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार लगभग 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें हमसफर, काशी विश्वनाथ, ब्रह्मपुत्र और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ है।

रेलवे: सुरक्षा के चलते धीमी रफ्तार
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। रात में घना कोहरा कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गया था, जिसके कारण ट्रेनों को रोका भी गया। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसलिए ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

प्रमुख देरी से चल रही ट्रेनें
कोहरे की वजह से प्रभावित प्रमुख ट्रेनें हैं:
- हमसफर एक्सप्रेस (02569, 02563) – 7 घंटे तक देरी
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15127)
- ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (15658)
- आम्रपाली एक्सप्रेस (15707)
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565)
- महाबोधि एक्सप्रेस (12397)
- वैशाली एक्सप्रेस (12555)
-शताब्दी एक्सप्रेस (22221)
- दुरंतो एक्सप्रेस (12273, 12269)
- राजधानी एक्सप्रेस (12301, 12313, 12423)
- पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801)

और अन्य कई ट्रेनें
ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ती हैं।

फ्लाइट पर भी असर
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। फ्लाइट देरी की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी लाइनें और परेशानियां देखी जा रही हैं।

यात्रियों के लिए सुझाव
- ट्रेन यात्रा के लिए रेलवे की लाइव स्टेटस चेक करें।
- फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचें।
- कोहरे के कारण रफ्तार धीमी है, इसलिए धैर्य रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!