सिर्फ खाना हुआ लेट… और चली गई जान! गाजियाबाद होटल का स्टाफ बना जल्लाद, 2 ग्राहकों की हत्या से फैली सनसनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Feb, 2026 03:03 PM

dispute over delay in serving food leads to the death of two customers

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ढाबे पर खाना परोसने में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल......

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ढाबे पर खाना परोसने में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले में ढाबे के मालिक समेत 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है। श्रीपाल (23), सत्यम (26) और अनुराग (24) नाम के तीन युवक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना परोसने में देरी होने पर ग्राहकों और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान कथित तौर पर एक ग्राहक ने स्टाफ के एक सदस्य को थप्पड़ मार दिया, जिससे मामला और भड़क गया।

पीछा कर किया हमला
विवाद के बाद तीनों युवक ढाबे के पीछे की गली की ओर चले गए। आरोप है कि ढाबा मालिक धर्मेंद्र और उसके स्टाफ ने गुस्से में उनका पीछा किया और उन पर लाठियों व रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में श्रीपाल और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रविवार रात इंदिरापुरम अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रुकने के संकेत पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन और सचिन के रूप में हुई है, जो बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इससे पहले ढाबे के मालिक धर्मेंद्र (45) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!