S*EX पावर बढ़ाने के लिए पति खाता था सेक्सवर्धक गोलियां! चरम सुख पाने के लिए हर हद कर देता था पार, एक दिन बदल गई पत्नी की नियत, फिर जो हुआ....

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Feb, 2026 07:21 PM

wife strangled her husband to death

गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। घरेलू विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने अपने पति की पहले जहर देकर हत्या की कोशिश की और असफल होने पर गला दबाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को...

Viral News : गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। घरेलू विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने अपने पति की पहले जहर देकर हत्या की कोशिश की और असफल होने पर गला दबाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

संदिग्ध हालात में हुई मौत से शुरू हुई जांच
यह मामला 5 जनवरी का है, जब लिंबायत निवासी हैदरअली बकरअली की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी इशरत जहां ने जल्द से जल्द सूरत में ही अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की, जबकि मृतक का परिवार शव को बिहार के चंपारण ले जाना चाहता था। इसी बात पर मृतक के भाई को संदेह हुआ और उसने पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि हैदरअली की मौत स्वाभाविक नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार उसके गले और सीने पर दबाव के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

तीन दिन तक जहर देने की कोशिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी इशरत जहां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति मुंबई में काम करता था और महीने में एक बार घर आता था। महिला के अनुसार, पति उसके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना करता था। इशरत ने 1 जनवरी से पति के हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे जहर देना शुरू किया। लगातार दो से तीन दिन तक जहर देने के बावजूद जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने अंतिम कदम उठाया।

नींद में घोंट दिया गला
5 जनवरी की रात जब हैदरअली सो रहा था, तब इशरत ने उसका गला दबाया और सीने पर बैठकर तब तक दबाव बनाए रखा जब तक उसकी सांसें नहीं रुक गईं। इसके बाद उसने घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
लिंबायत थाना पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है कि इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। पुलिस का कहना है कि अगर फॉरेंसिक जांच नहीं कराई जाती तो यह मामला सामान्य मौत मानकर बंद हो सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!