Rain Alert: तेज बर्फीली हवाओं के साथ भारी बारिश से कांपा यूपी, 10 जिलों में ओलावृष्टि; इन 26 जिलों में अलर्ट जारी, घरों में दुबके लोग

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Feb, 2026 01:00 PM

rain alert heavy rain accompanied by strong icy winds lashes uttar pradesh

UP Weather update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार तड़के कानपुर, औरैया, जालौन समेत करीब 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई...

UP Weather update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार तड़के कानपुर, औरैया, जालौन समेत करीब 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इन जिलों में अलर्ट जारी 
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
 

घरों में दुबके लोग 
अचानक बदले मौसम के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में दुबके रहे, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। वहीं, लखनऊ, अलीगढ़, मैनपुरी, बुलंदशहर समेत लगभग 20 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। 

ऐसा रहा तापमान 
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई इलाकों में द्दश्यता शून्य के करीब दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और 29 जिलों में भीषण घने कोहरे का अलटर् जारी किया गया है। हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में रात और सुबह की ठंड अभी और परेशान करेगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!