आफत के तीन दिन! 2, 3, 4 फरवरी को घर से न निकलें बाहर... UP के इन जिलों में तड़ातड़ बरसेंगे मेघ, गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश
Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Feb, 2026 06:32 PM

Rain Alert in UP : फरवरी की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 1 से 4 फरवरी के बीच बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने...
Rain Alert in UP : फरवरी की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 1 से 4 फरवरी के बीच बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक मौसम अचानक बिगड़ सकता है।
यूपी में तीन दिन तक बारिश का दौर (Rain Alert in UP)
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 फरवरी से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : UP के स्कूल में हेडमास्टर ने मासूमों से जबरन पढ़वाई नमाज, धर्म परिवर्तन का भी दबाव! राष्ट्रगान पर डांटा..... BSA ने लिया तगड़ा एक्शन
इन जिलों में ज्यादा असर
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी है, उनमें प्रमुख रूप से सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर सहित आसपास के जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे ठंड में इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें : 3 फरवरी को बहन की शादी... 2 को उठी भाई की अर्थी! ऐसे हाल में मिली लाश कि परिजनों की निकल गईं चीखें..... UP में दिल दहला देने वाली घटना
सावधानी की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित जगहों पर शरण लेने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।