सावधान यूपी! आसमान से बरसेगा कहर — 25 जिलों पर काले बादलों का अटैक, गरज-चमक, तूफानी हवाओं के साथ बारिश का IMD अलर्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Feb, 2026 07:10 AM

weather will change in up today with thunderstorms rain expected in 25 district

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई इलाकों के लिए भारी बदलाव......

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई इलाकों के लिए भारी बदलाव लेकर आ सकते हैं।

3 फरवरी: 25 जिलों में बारिश और तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी (मंगलवार) को यूपी के दोनों संभागों के करीब 25 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान:
- गरज-चमक के साथ बारिश
- कुछ इलाकों में ओलावृष्टि
- 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं
- इन हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में अचानक गिरावट
- अगले 24 घंटे में मौसम का असर तापमान पर भी दिखेगा।
- पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 6°C तक गिर सकता है
- न्यूनतम तापमान में भी करीब 2°C की कमी आने का अनुमान
- यानी ठंड फिर से जोर पकड़ सकती है।

4 फरवरी से फिर लौटेगा घना कोहरा
बारिश के बाद 4 फरवरी से प्रदेश में फिर से कोहरे की सफेद चादर छाने की संभावना है। दृश्यता घटकर 100 से 500 मीटर तक रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

इन जिलों में छाए रहेंगे काले बादल
मंगलवार को इन जिलों में बादल, बारिश और ओले गिरने की आशंका है: झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, बलिया, मऊ, आजमगढ़

इन जिलों में रहेगा कोहरा (येलो अलर्ट)
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरैया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज

जहां मौसम रहेगा सामान्य
मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

बड़े शहरों का हाल
लखनऊ
- हल्के बादल छाए रहेंगे
- न्यूनतम तापमान: 12°C
- अधिकतम तापमान: 25°C
- अगले दिन तापमान में हल्की गिरावट

नोएडा
- मौसम सामान्य
- सुबह हल्का कोहरा
- न्यूनतम तापमान: 10°C
- अधिकतम तापमान: 18°C

आगे क्या होगा?
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 5 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे आगे भी मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!