UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया Red Alert! सख्त नियम लागू .... जानें क्या है पूरा मामला, छात्रों के लिए बेहद जरूरी जानकारी

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Feb, 2026 04:11 PM

strict rules apply for up board exam 2026

UP Board Exam 2026 Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बोर्ड ने इस बार नकल रोकने के साथ-साथ परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और...

UP Board Exam 2026 Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बोर्ड ने इस बार नकल रोकने के साथ-साथ परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्रों के लिए सम्मानजनक बनाने पर जोर दिया है। सरकार ने साफ किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

तकनीक से होगी कड़ी निगरानी (UP Board Exam 2026)
नई व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी जिला और राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को प्रतिदिन कैमरों की जांच करनी होगी और किसी खराबी की सूचना तुरंत अधिकारियों को देनी होगी। सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी।

जूते-मोजे उतारने की बाध्यता खत्म
बोर्ड ने छात्रों को तलाशी के दौरान होने वाली असुविधा को खत्म करते हुए बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षार्थियों को जूते-मोजे उतारने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। तलाशी की पूरी प्रक्रिया परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही पूरी कर ली जाएगी, जिससे कक्षा में बार-बार व्यवधान न हो और छात्रों का समय बर्बाद न हो।

यह भी पढ़ें : UP के स्कूल में हेडमास्टर ने मासूमों से जबरन पढ़वाई नमाज, धर्म परिवर्तन का भी दबाव! राष्ट्रगान पर डांटा..... BSA ने लिया तगड़ा एक्शन

AI कैमरों से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इस बार स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कम से कम तीन AI आधारित इंफ्रारेड कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे 24 घंटे निगरानी करेंगे और बिजली बाधित होने की स्थिति में भी पावर बैकअप के साथ काम करेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा।

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को लेकर चेतावनी
यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें : 3 फरवरी को बहन की शादी... 2 को उठी भाई की अर्थी! ऐसे हाल में मिली लाश कि परिजनों की निकल गईं चीखें..... UP में दिल दहला देने वाली घटना

छात्राओं की तलाशी के लिए विशेष निर्देश
बोर्ड ने छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त प्रोटोकॉल लागू किया है। किसी भी छात्रा की तलाशी पुरुष कर्मचारी नहीं करेंगे। यह जिम्मेदारी केवल महिला शिक्षिकाओं को सौंपी गई है। केंद्रों पर अनुशासन के साथ-साथ शांत और तनावमुक्त वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!