Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Feb, 2026 07:19 AM

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बीते मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एक इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश बनारसी यादव को......
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बीते मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एक इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश बनारसी यादव को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारा गया अपराधी सुपारी किलर था और उस पर सारनाथ थाना क्षेत्र में हुए व्यापारी महेंद्र गौतम की हत्या का आरोप था।
कौन था बनारसी यादव?
बनारसी यादव एक पेशेवर शूटर (सुपारी किलर) बताया जा रहा है। उस पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हत्या, लूट और अन्य संगीन मामलों में उसका नाम सामने आ चुका था। पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।
कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, STF की टीम को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में मौजूद है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश के अनुसार, टीम ने उसे पकड़ने के लिए बरियासनपुर रिंग रोड इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके से क्या बरामद हुआ?
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
हत्या केस में था मुख्य आरोपी
बनारसी यादव पर सारनाथ क्षेत्र में हुए महेंद्र गौतम हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। STF की इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।