गुजरात से आई महिलाएं फर्जी वीडियो दिखाकर कर रही हैं दुष्प्रचार: सपा

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Feb, 2022 07:26 PM

women from gujarat are doing propaganda by showing fake videos

जिले की कटरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी राजेश यादव ने आरोप लगाया कि गुजरात से आयी कुछ महिलाएं उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को हिंसा भरे वीडियो दिखाकर उन्हें बरगलाने और वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही हैं। यादव ने आरोप लगाया,...

शाहजहांपुर: जिले की कटरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी राजेश यादव ने आरोप लगाया कि गुजरात से आयी कुछ महिलाएं उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को हिंसा भरे वीडियो दिखाकर उन्हें बरगलाने और वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही हैं। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘गुजरात से कुछ महिलाएं मेरे विधानसभा क्षेत्र में आई हैं। वे गांव की भोली-भली महिलाओं को एक वीडियो दिखा कर बरगला रही हैं और वैमनस्य फैला रही हैं।''

यादव ने दावा किया, ‘‘उस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मुसलमानों ने हिंदुओं का कत्लेआम किया है।'' सपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन उसकी भनक लगने पर महिलाएं शाहजहांपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में चली गई हैं। यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार को उनका एक डॉक्टर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द कहते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो की बातों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा समाज के हर वर्ग का पूरा सम्मान किया है।'

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि कटरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजेश यादव के अधिवक्ता की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने यादव के भाषण के अंश से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमन सिंह, योगेश, अर्जुन सिंह तोमर, अजय, राहुल प्रताप तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!