शर्मनाक! ईद पर हिंदू महिला से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Apr, 2025 07:03 AM

woman gang raped in meerut 4 accused from other community arrested

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में दूसरे समुदाय के 4 युवकों को गिरफ्तार .....

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में दूसरे समुदाय के 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

ईद पर मेरठ में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म
जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार सोमवार को ईद के दिन सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आम के बाग में 4 लडके एक महिला के साथ कुछ गलत काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से उन चारों को गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछताछ में पता चला कि इन चारों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सरताज, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र निवासी सद्दाम उर्फ धोला, मारूफ और मुसाहिद के रूप में हुई है।

दूसरे समुदाय के 4 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!